फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing in Khanna Two Assailants Open Fire at Closed Dhaba

खन्ना में फायरिंग: दो हमलावरों ने बंद पड़े ढाबे पर चलाई गोलियां, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Fri, 01 May 2026 09:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 01 May 2026 09:52 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। लोगों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Firing in Khanna Two Assailants Open Fire at Closed Dhaba
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना में दिनदहाड़े दो अज्ञात युवकों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना डीटी रोड पर स्थित एक ढाबे के पास हुई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed