फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man killed after being hit by a speeding car.

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की गई जान

Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Young man killed after being hit by a speeding car.
पिहोवा / शाहाबाद। जिले में नेशनल हाईवे नंबर 44 व 152 पर हुए एक हादसे में एक युवक की माैत हो गई। युवक टिकरी गांव के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। दूसरे हादसे में शाहाबाद के नजदीक हाईवे के किनारे मिट्टी धंसने के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई। लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे मिट्टी धंसने वाले स्थानों पर संबंधित विभाग की ओर से अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने हाईवे के कमजोर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने तथा संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

टिकरी गांव में हादसा उस समय हुआ जब जोगींद्र सिंह किसी काम से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान पिहोवा की तरफ से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले 15 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई थी। इस भिड़ंत में एक युवक की मौत ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल व बस में बैठी 8 से 10 सवारियों को चोटें आई थी।
विज्ञापन

मिट्टी धंसने से पलटा ट्रक
दूसरे हादसे में शाहाबाद के पास अंबाला की ओर जाते समय एनएच 44 के किनारे मिट्टी धंसने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई और बड़ा हादसा बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के किनारों पर कई स्थानों पर बारिश अथवा अन्य कारणों से मिट्टी धंस चुकी है। इससे सड़क के किनारे का हिस्सा कमजोर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed