{"_id":"6a83799fc0f2aa77120133b1","slug":"special-camps-will-be-set-up-at-institutions-in-the-shahbad-assembly-constituency-to-facilitate-voter-registration-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-159599-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों में वोट बनाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों में वोट बनाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
Tue, 18 Aug 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 30 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे योग्य अभ्यर्थियों की वोट बनाने जाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 अगस्त को मारकंडा नेशनल कॉलेज में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार 18 अगस्त को आर्य कन्या महाविद्यालय/आर्य गर्ल्स कॉलेज में, 19 अगस्त को आदेश मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल मोहड़ी में, 20 अगस्त को सरकार करतार सिंह हायर कॉलेज ऑफ नर्सिंग शाहबाद में, 21 अगस्त को राजकीय आईटीआई नजदीक श्री कृष्णा स्कूल दयाल नगर में, 24 अगस्त को राजकीय महिला आईटीआई नजदीक मस्तगढ़ गुरुद्वारा पुरानी सब्जी मंडी में, 25 अगस्त को धीमान संस्थान मेडिकल टेक्नोलॉजी में, 26 अगस्त को सरदार चरण सिंह घुम्मन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन व महर्षि मारकंडेश्वर निजी आईटीआई खरींडवा में, 27 अगस्त को राजकीय कॉलेज चम्मू कलां व केडी सरस्वती प्राइवेट आईटीआई इस्माईलाबाद में इन विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने संस्थान में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित और जागरुक करना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित तिथियों को ऐसे अभ्यर्थी जो एक अक्टूबर को 18 वर्ष के हो चुके है या 18 वर्ष के हो जाएंगे, अपने-अपने दस्तावेज, जिनमें उम्र का प्रमाणीकरण, मैट्रिक प्रमाण पत्र, माता-पिता का वोट कार्ड नंबर, माता-पिता के दस्तावेज जो कि आयोग द्वारा निर्धारित किए गए हैं और रिश्तेदार के नाम का विवरण जिसका नाम 2002 की एसआईआर लिस्ट में दर्ज हो, को साथ लेकर आना होगा। संवाद