फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man was shot in the chest, two named

Jind News: युवक के सीने में मारी गोली, दो नामजद

Tue, 18 Aug 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the chest, two named
फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।
सोनीपत। गांव बड़वासनी में रविवार देर रात पुरानी कहासुनी की रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक के सीने में गोली मार दी गई। गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आया भाई सुनील मारपीट में घायल हो गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुनील के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अनिल का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बड़वासनी निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अनिल ड्राइविंग सिखाता है। गांव के फिरोज और जयभगवान पक्ष के लोगों के साथ उसकी पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुनील मौके पर पहुंचा। आरोप है कि फिरोज हथियार लेकर आया और अनिल के सीने के पास गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिजन अनिल को सोनीपत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक युवक हथियार लेकर आता और अनिल पर गोली चलाता नजर आ रहा है। बाद में परिवार का एक सदस्य अनिल को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाता दिखाई देता है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
--------------
सुनील के बयान के आधार पर दो आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के वास्तविक कारण और घटना की पूरी स्थिति घायल युवक के बयान तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

सुखबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

फोटो :: सोनीपत के गांव बड़वासनी में युवक (सफेद टीशर्ट पहने ) के पास आता दिख रहा संदिग्ध हमलावर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed