फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 tonnes of waste being cleared; shopkeepers burning it on the streets.

Jind News: 200 टन कचरे का हो रहा उठान, सड़कों पर जला रहे दुकानदार

Tue, 18 Aug 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
200 tonnes of waste being cleared; shopkeepers burning it on the streets.
फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।
सोनीपत। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 12 दिन से शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। शहर में रोज करीब 400 टन कचरा निकलता है। फिलहाल करीब 200 टन ही उठ पा रहा है। इससे प्रतिदिन करीब 200 टन कचरा जमा हो रहा है।
विज्ञापन

नियमित सफाई और कचरा उठान प्रभावित होने से बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं। दुर्गंध और गंदगी से परेशान दुकानदारों ने सुबह कई स्थानों पर कचरे में आग लगा रहे हैं। कचरा जलाने से उठने वाला धुआं लोगों की भी परेशानी बढ़ा रहा है।।
विज्ञापन

हड़ताल के बीच निगम ने डंपिंग प्वाइंटों पर बुलडोजर से कचरा उठाना शुरू किया है। लगातार 12 दिन से व्यवस्था प्रभावित होने के कारण हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों राकेश, संदीप, सुरेंदर ने निगम प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द बातचीत कर समाधान निकालने और नियमित सफाई व कचरा उठान व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
-----------------
कचरे के ढेर से अवार पशुओं का जमावड़ा
मुख्य बाजारों के साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी कूड़ा खुले में पड़ा है। कचरे के ढेर के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ मच्छर और अन्य कीट पनपने से बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है
------------------
सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था नहीं है। ग्रुप-डी के पदों पर भी उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही। उन्होंने स्थायी भर्ती की मांग की। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जा सकती है।

राजाभाई, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

फोटो : सोनीपत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कच्चे क्वार्टर बाजार में जलाया जा रहा कूड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed