फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Video of bribe-taking goes viral; PSI Sandeep Kumar suspended.

Jind News: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल पीएसआई संदीप कुमार निलंबित

Tue, 18 Aug 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Video of bribe-taking goes viral; PSI Sandeep Kumar suspended.
सफीदों। थाना सदर सफीदों में तैनात पीएसआई संदीप कुमार को रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए थे। बाद में शिकायतकर्ता के परिजनों से 50 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

चार जुलाई को गांव हाट निवासी राजवीर पर अजय, सज्जन और तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया था। हमले में राजवीर घायल हो गए थे। मामले की जांच पीएसआई संदीप कुमार के पास थी। कार्रवाई का भरोसा देकर शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की। 30 जुलाई को पीएसआई संदीप शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि संदीप ने परिजनों से 50 हजार रुपये लिए। वायरल वीडियो में पीएसआई को रुपये लेते हुए देखा जा सकता है। शिकायत के अनुसार 31 जुलाई को वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर पीएसआई ने पैसे लौटाने की बात कही। बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। राजवीर के रिश्तेदार नंदराम शर्मा ने एसपी जींद और डीजीपी हरियाणा को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीएसआई संदीप को 9 अगस्त को पुलिस लाइन जींद में लाइन हाजिर किया गया था। अब संदीप को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ताओं को जांच में शामिल होने के लिए दो बार बुलाया गया लेकिन वे शामिल नहीं हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed