सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Neighbor House Set Ablaze to Avenge Dispute with Brother in Law Police Arrest Accused in GPM

जीपीएम: जीजा से विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी के घर में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते आगजनी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने जीजा से हुए गांव के एक व्यक्ति से विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Neighbor House Set Ablaze to Avenge Dispute with Brother in Law Police Arrest Accused in GPM
जीजा से विवाद साले ने लगा दी पदोसी के घर आग।।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते आगजनी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने जीजा से हुए गांव के एक व्यक्ति से विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार,मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम चना डोंगरी निवासी पीड़ित उत्तम सिंह पिता चंद्रभान सिंह ने थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में आग लगा दी गई। इस घटना में घर में रखा सामान और छानी-छप्पर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एफएसएल टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि आग पेट्रोल डालकर लगाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही सुनील कुमार मार्को के जीजा का कुछ दिन पहले प्रार्थी उत्तम सिंह से विवाद हुआ था।

इसी रंजिश के चलते आरोपी सुनील कुमार मार्को ने घटना वाले दिन सुबह, जब प्रार्थी घर पर मौजूद नहीं था, पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना मरवाही में आरोपी के खिलाफ धारा 296 एवं 326 (जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed