सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Son strangles 60-year-old mother to death for not paying for alcohol

कलयुगी बेटा: शराब के पैसे न देने पर बेटे ने 60 वर्षीय मां का गला दबाकर हत्या की, गांव में शोक का माहौल

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में बुधवार शाम शराबी बेटे दलवीर ने मां फुलमतिया बाई से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मांगी, इनकार पर नशे में गला दबाकर हत्या कर दी।

Son strangles 60-year-old mother to death for not paying for alcohol
शराब के लिए पैसे नही देने पर मां की हत्या।।
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना हुई है। शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Trending Videos


कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई के खाते में राशि आई थी। यह प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि थी। उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था। पुत्र दलवीर को खाते में पैसे होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के लिए पैसे नही देने पर माँ की हत्या।।


दलवीर शराब का आदी है। वह अक्सर मां से शराब के लिए पैसे मांगता था। बुधवार शाम को उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे। फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देकर पैसे देने से मना किया। इसी बात पर दलवीर ने मां का गला दबा दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

शराब के लिए पैसे नही देने पर माँ की हत्या।।


घर के सदस्यों ने गांव के कोटवार और सरपंच को जानकारी दी। इसके बाद मरवाही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
 

शराब के लिए पैसे नही देने पर माँ की हत्या।।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम अविनाश मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरवाही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया और शव सुरक्षित करवाया गया। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed