सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   IG visit

छत्तीसगढ़: आईजी गर्ग ने किया गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
IG visit
आई जी का एकदिवसीय दौरा।।
विज्ञापन

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।

Trending Videos


बैठक के दौरान आईजी ने लंबित अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को पीड़ितों की शिकायतें स्वयं सुनने और उन पर त्वरित एवं समुचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही गंभीर अपराधों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरतने और संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों को कार्यालयीन अभिलेखों के समुचित संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कंट्रोल रूम भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed