सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused of supplying narcotic tablets arrested, police established the link of the network

Raipur Crime News: नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सप्लायर की भूमिका निभाने वाले अर्जुन मजखण्ड को पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Accused of supplying narcotic tablets arrested, police established the link of the network
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सप्लायर की भूमिका निभाने वाले अर्जुन मजखण्ड को पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुक्तिधाम न्यू शांति नगर क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और शनि टंडन उर्फ हनी को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान उनके पास से 80 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई थी। मामले में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की जांच के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर अर्जुन मजखण्ड के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशीली टेबलेट की सप्लाई का काम करता था और विभिन्न लोगों तक इसे पहुंचाता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसके जरिए नेटवर्क के अन्य कनेक्शन की जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूरे मामले में सिविल लाइन थाना में नारकोटिक एक्ट की धारा 22(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed