फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After brandishing a pistol at Press Club, accused was arrested in a membership dispute in Raipur

रायपुर: प्रेस क्लब में पिस्टल लहराने के बाद हवाई फायरिंग, सदस्यता विवाद में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 02:18 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पलाश तिवारी पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने, हवाई फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
After brandishing a pistol at Press Club, accused was arrested in a membership dispute in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर विवाद उस वक्त गंभीर हो गया, जब एक युवक पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा। घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल बन गया। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी शनिवार शाम परिसर पहुंचा था। वहां उसने सदस्यता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि इसके बाद उसने हवा में गोली चला दी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
प्रेस क्लब की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे परिसर में हवाई फायरिंग की सूचना सदस्यों से मिली थी। शिकायत के मुताबिक, इस घटना से क्लब का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हुआ और वहां मौजूद लोगों के बीच भय पैदा हो गया। आरोपी पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक परिसर में हथियार दिखाने और गोली चलाने की घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed