{"_id":"6a4f9ae631ee378e0b0974ed","slug":"15-families-in-dhobakachar-are-facing-hardship-due-to-power-outage-living-in-darkness-for-two-weeks-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4482858-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में,दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में,दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी
Thu, 09 Jul 2026 07:26 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
सरगुजा जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली गिरने के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार 15 दिनों से अंधेरे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली गिरने के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। पिछले करीब दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण मोहल्ले के लगभग 15 परिवार अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बंद होने से केवल रोशनी की ही नहीं, बल्कि पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोटर पंप बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए कुओं और झरिया का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं रात के समय अंधेरा रहने से सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच जॉन बलिहार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसकी जानकारी कई बार कुन्नी उपकेंद्र के लाइनमैन और संबंधित कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने विभाग से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन और उपकरणों की शीघ्र मरम्मत कर नियमित बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बरसात के मौसम में किसी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके।