{"_id":"6a50fccfdb41ae83440ac609","slug":"minister-rajesh-agrawal-participated-in-the-school-admission-ceremony-and-welcomed-the-students-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4487166-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, विद्यार्थियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल, विद्यार्थियों का किया स्वागत
Fri, 10 Jul 2026 08:01 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय तथा मेण्ड्राकला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय तथा मेण्ड्राकला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें अध्ययन सामग्री वितरित की और छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक बेहतर शिक्षा और आधुनिक संसाधन पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं मेण्ड्राकला में छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसकी मंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण करने की अपील की। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि विद्यार्थी मेहनत और लगन के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल।