{"_id":"6a4f9a3d5ad477437602885a","slug":"eight-people-were-caught-gambling-at-a-dhaba-cash-and-other-valuables-worth-rs-8-lakh-were-seized-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4482805-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: ढाबा पर जुआ खेलते आठ लोग धराए, नकदी समेत 8 लाख का मशरुका जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: ढाबा पर जुआ खेलते आठ लोग धराए, नकदी समेत 8 लाख का मशरुका जब्त
Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
सार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर गांधीनगर थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा में छापेमार कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जुआ खेलते 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर गांधीनगर थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा में छापेमार कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50,900 रुपये नकद, ताश की गड्डी, एक चारपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन सहित 8 लाख रुपये से अधिक का मशरुका जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्वस्तिक ढाबा के बरामदे में कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी, 50,900 रुपये नकद, एक कार और चार मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सिंह (केदारपुर), शंकर मिस्त्री (भगवानपुर), दीपक पकरिया (खलिबा), खगेश राम, कोमल सिंह, योगेंद्र प्रसाद, कार्तिक दास (सभी निवासी चठीरमा) तथा गोपाल भद (आमापारा, संजयनगर) शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारतीय मारकंडे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विवेक चंद्राकर, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

जुआ खेलते 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।