{"_id":"6a450593860102d34102f93e","slug":"7-minors-returning-from-ramgarh-festival-crushed-by-truck-one-dead-6-injured-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4454824-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सात किशोरों को रौंदा, एक की मौत; रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सात किशोरों को रौंदा, एक की मौत; रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे थे सभी
Wed, 01 Jul 2026 06:08 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:08 PM IST
सार
रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे सात नाबालिग किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड में रामगढ़ महोत्सव से पैदल अपने घर लौट रहे सात नाबालिग किशोर मंगलवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह के समीप अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के ग्राम मंहगई श्रीनगर निवासी 15 वर्षीय विकास अगरिया अपने छह साथियों के साथ रामगढ़ महोत्सव देखने आया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी मंगलवार रात करीब 12 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरडीह के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी किशोर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे में किसी के सिर में गंभीर चोट आई, किसी का पैर टूट गया तो किसी के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान विकास अगरिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विकास दोस्तों के साथ रामगढ़ महोत्सव देखने गया था, लेकिन वापस नहीं लौट सका।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।