फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur News: Young Woman's Throat Slit to Death in Surajpur, Hands Over Unlocked Mobile to Police Before Dy

Ambikapur News: सूरजपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या, मरते-मरते पुलिस को मोबाइल सौंपा

Mon, 27 Jul 2026 08:00 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 08:00 AM IST
सार

सूरजपुर के नेहरू पार्क क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

विज्ञापन
Ambikapur News: Young Woman's Throat Slit to Death in Surajpur, Hands Over Unlocked Mobile to Police Before Dy
गला रेतकर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क क्षेत्र में रविवार देर शाम एक 19 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े (19) के रूप में हुई है। उपचार के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन अनलॉक कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब मोबाइल में मौजूद जानकारी के आधार पर वारदात के कारणों और संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर; राजपुर सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती नेहरू पार्क के आसपास मौजूद थी, तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों, आरोपी की पहचान और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed