सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Assault and Threats Inside Patwari Office Police Arrest Accused in Ambikapur

Ambikapur : पटवारी कार्यालय में घुसकर मारपीट और धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में पटवारी कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Assault and Threats Inside Patwari Office Police Arrest Accused in Ambikapur
पटवारी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में पटवारी कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और एक हैरियर कार जब्त की गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार गत 22 अप्रैल को सोहगा क्षेत्र के ग्राम कंठी स्थित पटवारी हल्का क्रमांक-03 में पदस्थ पटवारी ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 2:55 बजे वह कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहा था। इसी दौरान जितेन्द्र कुजूर उर्फ मोनू वहां पहुंचा और आरआई सोहगा का मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने के बाद आरोपी ने पटवारी पर अपने मोबाइल से आरआई से बात कराने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी द्वारा अपने मोबाइल से कॉल कराने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा कार्यालय में रखी कुर्सी से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी अपनी कार से लोहे का चापड़ लेकर आया और पटवारी व चौकीदार को दौड़ाकर भयभीत किया, जिससे दोनों जान बचाकर वहां से भाग गए।

घटना की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना दरिमा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र उर्फ मोनू कुजूर (30 वर्ष), निवासी सोहगा खर्रापारा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चापड़ और घटना में प्रयुक्त हैरियर कार क्रमांक CG/15/EA/1158 जब्त कर ली है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना दरिमा पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed