{"_id":"6a327b3aff034b6e820f391f","slug":"bjp-leader-dies-in-sand-trade-dispute-in-korea-naugai-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh BJP Leader Murder: रेत के विवाद में भाजपा नेता की हत्या, चार संदिग्ध पकड़े; कार में जिंदा जलाया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh BJP Leader Murder: रेत के विवाद में भाजपा नेता की हत्या, चार संदिग्ध पकड़े; कार में जिंदा जलाया?
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरिया जिल में रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 7 संदिग्धों की पहचान कर 4 को हिरासत में लिया है।
कोरिया में रेत कारोबार पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में बीती रात हिंसक विवाद हुआ। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में आगजनी की घटना भी हुई। इसमें एक भारतीय जनता पार्टी के नेता की मौके पर ही मौत हो गई और कार सहित चार लोग झुलस गए। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता को कार में जिंदा जला दिया गया।
झुलसे हुए लोगों का उपचार चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता की स्थिति में है। विधि विज्ञान टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। टीम साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए किया गया है।
विवाद का कारण और पुलिस कार्रवाई
पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी परिवार के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सात संदिग्धों की पहचान की है। इनमें से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था और जांच जारी
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच अभी भी जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे ने इस संबंध में जानकारी दी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की कड़ी निगरानी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
एडिशनल एसपी सुरेश चौबे ने कहा कि दो पक्षों में रेत खनन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। एक ठाकुर पक्ष है और दूसरा त्रिपाठी पक्ष है। जिसमें नगोई गांव में त्रिपाठी परिवार निवास करता है। साथ साढ़े नौ बजे के आसपास ठाकुर परिवार के कुछ लोग आए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें फॉर्चुनर गाड़ी के चलने की सूचना हमें मिली। लेकिन आग कैसे लगी है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं पता चली है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। जिनका अंबिकापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन लोग आईसीयू में हैं। एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस की एफआईआर में सात लोगों का नाम आया है। जिसमें से चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी तीन लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनु त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।