{"_id":"6a32917117d0035c990cae6b","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4404199-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज बुधवार को बेमेतरा में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन से पूर्व एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली दरों में लगातार वृद्धि से किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और अन्य आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना जनविरोधी निर्णय है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी कीमत पर जनता के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बिजली कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं और सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया और बिजली दरों में बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और जनता पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।