{"_id":"6a2fac2d4134056e7a0dff80","slug":"60-year-old-farmer-brutally-murdered-in-a-land-dispute-in-surguja-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgrh: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, किसान को डंडों से पीटा और ट्रैक्टर से कुचला, हत्या में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgrh: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, किसान को डंडों से पीटा और ट्रैक्टर से कुचला, हत्या में आठ गिरफ्तार
पीटीआई, अंबिकापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जमीन विवाद में एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
किसान की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कृषि भूमि विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। उसे लाठियों से पीटा गया और फिर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। पुलिस ने सोमवार, 15 जून को बताया कि इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना रविवार, 14 जून को बतौली थाना क्षेत्र के पथराई गांव में हुई। गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी बजरंग पैकरा पथराई गांव का निवासी है। मृतक किसान की पहचान सिलमा गांव निवासी होसराम पैकरा के रूप में हुई है। बजरंग पैकरा मृतक होसराम पैकरा का रिश्तेदार है। यह विवाद 6.30 एकड़ कृषि भूमि को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें क्या पूरा मामला
विवादित 6.30 एकड़ कृषि भूमि कामेश्वरी नाम की एक निःसंतान महिला के स्वामित्व में थी। कामेश्वरी मृतक होसराम पैकरा के पिता के बड़े भाई की पत्नी थी। वह मुख्य आरोपी बजरंग पैकरा की बुआ भी थी। इस भूमि को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह हिंसक घटना हुई।
दो महिला समेत आठ लोग गिरफ्तार
पथराई गांव में रविवार को होसराम पैकरा को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।