सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Statement of OP Chaudhary and TS Singhdev regarding medical college building in Ambikapur

अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज भवन पर सियासत: ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने, अधूरा अस्पताल बना बड़ा मुद्दा

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 06:45 PM IST
Statement of OP Chaudhary and TS Singhdev regarding medical college building in Ambikapur
अंबिकापुर में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद गहराता जा रहा है। अस्पताल भवन चार वर्षों से अधिक समय बाद भी अधूरा होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं सरगुजा प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

सरगुजा प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने अस्पताल परियोजना में हुई देरी के लिए कांग्रेस शासनकाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच समन्वय की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने परियोजना को प्राथमिकता देते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है और निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं टीएस सिंहदेव ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में आए ढाई वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अस्पताल भवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की शुरुआत, पीजी पाठ्यक्रमों की स्वीकृति और संस्थान के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। उनके अनुसार वर्तमान सरकार को भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।

अधूरा भवन बना बड़ी चुनौती
वर्ष 2014 में शुरू हुई इस परियोजना पर अब तक लगभग 366 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके अस्पताल भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार आवश्यक अतिरिक्त बजट की स्वीकृति में देरी के कारण निर्माण कार्य लंबे समय तक प्रभावित रहा।

एनएमसी मानकों पर खरा उतरने की चुनौती
अस्पताल भवन अधूरा रहने से मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जिला अस्पताल को संबद्ध अस्पताल के रूप में उपयोग किया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह व्यवस्था स्थायी समाधान नहीं है।

मेडिकल छात्रों पर पड़ रहा असर
आवश्यक चिकित्सा अधोसंरचना उपलब्ध नहीं होने से एमबीबीएस विद्यार्थियों की पढ़ाई और क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। कॉलेज को पूर्व में दो बार जीरो ईयर का सामना करना पड़ा है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।

टेंडर के बाद भी नहीं बढ़ी रफ्तार
अस्पताल भवन के शेष कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया है। लोक निर्माण विभाग के जिम्मे शेष निर्माण कार्य हैं और सरकार का दावा है कि जल्द ही कार्य में तेजी लाकर परियोजना को पूर्ण किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुद्दा अब स्वास्थ्य सुविधाओं से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। हालांकि दोनों दल सार्वजनिक रूप से यह कह रहे हैं कि जनता के हित में अस्पताल भवन का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रेवाड़ी: गोल चक्कर पर करंट लगने से गोवंश की मौत, छह माह में तीसरी घटना

08 Jun 2026

नोएडा से ग्राउंड रिपोर्ट: 20 केंद्रों पर UP पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हो रहे शामिल

08 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा: पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखा युवाओं का उत्साह, अभ्यर्थियों ने कहा- प्रश्नपत्र रहा आसान, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

08 Jun 2026

Shimla: पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला, ग्रीष्मोत्सव ने बढ़ाई रौनक

08 Jun 2026

नाहन: आयुष अस्पताल के गेट पर सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: बरेली में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से घायल

08 Jun 2026

VIDEO: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यालय जाने हेतु किया ई-रिक्शा का उपयोग

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में 9 से 11 जून तक गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, विजेता को मिलेगी 25 लाख की धनराशि

08 Jun 2026

सोनभद्र में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, VIDEO

रुद्रप्रयाग में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा, सितंबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण

08 Jun 2026

केदारनाथ यात्रा: 11 लाख यात्रियों में सिर्फ 10 फीसदी की हुई स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

08 Jun 2026

हलवारा एयरपोर्ट पर टीटू बनिया ने बैंड बाजे के साथ किया प्रदर्शन

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा: पहली पाली सम्पन्न, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा एग्जाम

08 Jun 2026

VIDEO: सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकला अभ्यर्थी बोला- ईजी पैटर्न था, सुरक्षा पर कहा- ऑल गुड

08 Jun 2026

VIDEO: सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी बोले- पेपर अच्छा रहा, एक छात्रा बोली - नकल हुई पर नाम नहीं बताया

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी बोले- मैथ कठिन आई

08 Jun 2026

एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद ओपीडी ठप, परेशान हो रहे हैं मरीज

08 Jun 2026

VIDEO: बरेली में कबूतरखाने में लगी भीषण आग, कई कबूतर जलकर मरे

08 Jun 2026

लखनऊ: भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षा, अभिभावक और परीक्षार्थी पार्क में इंतजार करते हुए दिखे

08 Jun 2026

अयोध्या में टेलर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

08 Jun 2026

Shimla: मानदेय और अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं

08 Jun 2026

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सपंन्न, 1,312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

08 Jun 2026

यक्ष ऐप से तीन लाख रुपये की झपटमारी का खुलासा, VIDEO

08 Jun 2026

लखनऊ में विनय खंड में जगदंबा योग वेलफेयर सोसाइटी ने स्विमिंग पुल में कराया योग

08 Jun 2026

प्रयागराज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान व्यवस्था रही चाक चौबंद

08 Jun 2026

कौशाम्बी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान चप्पे-चप्पे पर रही निगरानी

08 Jun 2026

पिलखना के एक खंडहर पड़े घर में मिला युवक, पास में रखा था तंत्र विद्या का सामान, सीओ बरला गर्वित सिंह यह बोले

08 Jun 2026

Sirmour: सुबह 5:30 बजे से 6:15 तक चल रही ऑनलाइन योगा क्लास, आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारियां की पूर्ण

08 Jun 2026

पशुओं क्रूरता रोकने का लिया संकल्प, पशु अधिकार दिवस पर संस्था ने लोगों को किया जागरूक

08 Jun 2026

47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में मिले 167 यात्री, लखनऊ में की गई सीज

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed