{"_id":"6a265a4771505fa7650e648e","slug":"video-shimla-anganwadi-workers-and-helpers-take-to-the-streets-over-honorarium-and-other-demands-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मानदेय और अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मानदेय और अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:28 PM IST
अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं सोमवार को राजधानी शिमला के टालैंड में धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार से समय पर मानदेय जारी करने और बढ़े हुए मानदेय का भुगतान करने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कई महीनों से समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इस महीने भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानदेय में देरी का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान उनकी ड्यूटी भोजन तैयार करने के लिए लगाई गई थी। उनका कहना है कि उन्हें अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं और भुगतान नहीं मिल पाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं सरकार से लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने, बढ़े हुए मानदेय को लागू करने और उनकी अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।