{"_id":"6a26653b16260d105f06954b","slug":"video-47-yataraya-ka-kashhamata-val-bsa-ma-mal-167-yatara-lkhanauu-ma-ka-gaii-saja-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में मिले 167 यात्री, लखनऊ में की गई सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में मिले 167 यात्री, लखनऊ में की गई सीज
राजधानी लखनऊ में जांच के दौरान बिहार से पंजाब जा रही स्लीपर बस में 167 यात्री मिले। जबकि, बस की क्षमता 47 यात्रियों की थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बस को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीज कर दिया। यात्रियों को छतों पर भी बिठाया गया था।
मामला स्लीपर बस संख्या यूपी 11 बीटी 0077 का है। यह बस बिहार के मुजफ्फरपुर से पंजाब के पटियाला के लिए जा रही थी। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डग्गेमार बसों की जांच कर रहे थे। इसी बीच टोल के पास स्लीपर बस आती हुई दिखाई दी, जिसकी छत पर ढेरों यात्री बैठे हुए थे।
प्रवर्तन टीम ने बस को रुकवाया और जांच की। इसमें 167 यात्री पाए गए। कागजों की पड़ताल में बस का आल इंडिया परमिट भी समाप्त पाया गया। बस में यात्रियों की स्वीकृत क्षमता 47 यात्रियों की थी। यात्रियों को उतारकर बस सीज कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।