Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Online yoga classes are being held from 5:30 AM to 6:15 AM; the AYUSH Department has completed preparations to celebrate International Yoga Day
{"_id":"6a2665a6b432f107950e78d1","slug":"video-sirmour-online-yoga-classes-are-being-held-from-530-am-to-615-am-the-ayush-department-has-completed-preparations-to-celebrate-international-yoga-day-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सुबह 5:30 बजे से 6:15 तक चल रही ऑनलाइन योगा क्लास, आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारियां की पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सुबह 5:30 बजे से 6:15 तक चल रही ऑनलाइन योगा क्लास, आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारियां की पूर्ण
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:18 PM IST
Link Copied
जिला समेत नाहन में 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि भगवान शिव को पहला योगी माना गया है। योग हमारे मन की चंचलता को रोकता है और उसे निरोग बनाता है। आधुनिक युग में लोग घंटों मोबाइल और स्क्रीन से चिपके रहते हैं, जिससे डिप्रेशन और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे दूर रहने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन (ध्यान) बेहद जरूरी हैं। योग के जरिए ही हम एक खुशहाल और तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1 जून से ऑनलाइन योगा क्लासेज की शुरुआत हो चुकी है। डॉ. जसविंद्र कौर ने बताया कि जनता को जोडऩे के लिए सिंगल लिंक क्रिएट किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:15 बजे तक ऑनलाइन योग सिखाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुबह जरूर इस लिंक से जुड़ें। मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इस ऑनलाइन योग को पूरे साल जारी रखने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) का मुख्य कार्यक्रम पक्का टैंक में आयोजित किया जाएगा। सभी योग साधक सुबह 6:00 बजे यहां एकत्रित होंगे। हालांकि, यदि उस दिन बारिश होती है, तो कार्यक्रम को सुरक्षित रूप से एसएफडीए हॉल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखकर, ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। डिस्पेंसरी परिसरों, विभिन्न पब्लिक संस्थानों, पंचायतों और महिला मंडलों में योग दिवस से पहले प्री-योगा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयुष विभाग द्वारा सभी को लिंक साझा किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति घर बैठे इस मुहिम से जुड़ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।