{"_id":"6a266d445b2691ee9e0a01fb","slug":"video-titu-baniya-staged-a-demonstration-with-a-musical-band-at-halwara-airport-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हलवारा एयरपोर्ट पर टीटू बनिया ने बैंड बाजे के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा एयरपोर्ट पर टीटू बनिया ने बैंड बाजे के साथ किया प्रदर्शन
मुल्लांपुर दाखा के जय प्रकाश जैन उर्फ टीटू बनिया ने सोमवार को बैंड बाजों के साथ हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धरना प्रदर्शन किया। पिछले दिनों तेज आंधी और बारिश से एयरपोर्ट टर्मिनल की छत का एक पैनल लटक जाने के मामले में टीटू बनिया ने एयरपोर्ट निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। वो अपने चार समर्थकों के साथ हाथों में कागज से बनी कश्तियां लेकर पहुंचे थे। टीटू बनिया ने आरोप लगाया कि बारिश और आंधी से गरीबों के झोंपड़े सुरक्षित बच गए लेकिन करोड़ों रुपये की लागत से बना एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने सरकार से एयरपोर्ट के समीप कश्तियां बेचने की दुकान खोलने की भी मांग की है ताकि तेज बारिश में यात्रियों को कश्ती में बिठा कर एयरपोर्ट के टर्मिनल तक छोड़ा जा सके। टीटू बनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से एयरपोर्ट निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सुबह सवा दस बजे से दोपहर 12 बजे तक टीटू बनिया अपने चार सदस्यों और तीन बैंड वालों के साथ एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।