सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सपंन्न, 1,312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सपंन्न, 1,312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:27 PM IST
अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सपंन्न, 1,312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की पहली पाली सोमवार को अमेठी में 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की तुलना में अनुपस्थित रहने वालों की संख्या भी काफी रही। पहली पाली में कुल 4,752 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन इनमें से 1,312 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं 3,440 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस प्रकार पहली पाली में 72.4 प्रतिशत उपस्थिति और 27.6 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई। भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और पहचान पत्रों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर और परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए यूपी-112 की पीआरवी और अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया था। जिलाधिकारी संजय चौहान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात अधिकारियों से जानकारी लेकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाती रही। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी केंद्रों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को जोन और सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी पालियों में भी सुरक्षा और निगरानी के सभी इंतजाम प्रभावी रूप से लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए नगर निगम ने रात में रुकने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेल्टर बनाया

07 Jun 2026

गहलोत ने फिर निकाला पुराना ‘जिन्न’, पायलट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं; गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना

07 Jun 2026

अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और गंदे पानी से परेशान प्रेम नगर के लोग

07 Jun 2026

कानपुर: मैस्कर घाट पर चला गंगा स्वच्छता अभियान, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ने संरक्षण का लिया संकल्प

07 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: दंपति की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे विधायक हसन रूमी, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

07 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप बंद होने से शहर थमा, प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

07 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: करणी सेना ने उठाई शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

07 Jun 2026

फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और निजी अस्पताल के बीच एमओयू

07 Jun 2026

पीएनजी कनेक्शन के इंतजार में हजारों परिवार, एलपीजी महंगी होने से बढ़ी चिंता

07 Jun 2026

गुरुग्राम के रिनेक सिंह कादयान का अंडर-8 विश्व शतरंज कप-2026 के लिए चयन

07 Jun 2026

MP Rajya Sabha Election: नामांकन के आखिरी दिन BJP करेगी खेल! राज्यसभा की तीसरी सीट पर बढ़ा सस्पेंस

07 Jun 2026

राजनांदगांव: रामलला के दर्शन कर लौटे दर्शनार्थियों का सम्मेलन, अध्यक्ष रमन सिंह ने खाद पर दिया आश्वासन

07 Jun 2026

दिनभर तेज धूप, शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ बदला मौसम

07 Jun 2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

07 Jun 2026

Dehradun: मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया सीएम आवास कूच

07 Jun 2026

Dehradun: सादज पंचम सोसाइटी की ओर से इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक इवनिंग का आयोजन

07 Jun 2026

VIDEO: गोवर्धन में अचानक बदला माैसम, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश; धराशायी हुए स्वागत गेट

07 Jun 2026

Dehradun: उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा ने किया मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

07 Jun 2026

जींद: हथो स्कूल में 2.35 करोड़ से बनेगा नया शैक्षणिक भवन, मंत्री कृष्ण बेदी ने किया शिलान्यास

07 Jun 2026

कानपुर: ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर, ब्राह्मण जोड़ो अभियान में जुटे समाज के लोग

07 Jun 2026

पानीपत: पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास, पुलिस लाइन में चलाई लाठी

07 Jun 2026

Narmadapuram News: कजलास में शराब माफियाओं पर भारी पड़ीं गांव की महिलाएं, बोलेरो छोड़ भागे तस्कर; Video

07 Jun 2026

Meerut: किसान-मजदूर सम्मेलन में जुटे किसान, मजदूर और युवा, मेधावी छात्राओं को साइकिल भेंट

07 Jun 2026

Meerut: समाज में फैली कई कुरीतियों के विरोध में गुर्जर समाज की पंचायत, मृत्यु भोज और सोशल मीडिया पर ये बनी सहमति

07 Jun 2026

Karnaprayag: बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने निकाला कैंडल मार्च

07 Jun 2026

Rudraprayag: आपदा से निपटने के लिए हेलीपेड से हटाया अतिक्रमण, मानसून से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन

07 Jun 2026

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, महेवाघाट इलाके में हुई थी वारदात

07 Jun 2026

बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो का अनुसरण करें : हरपाल

07 Jun 2026

मुख्यमंत्री जन आरोय मेले में पहुंचे मरीज

07 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed