{"_id":"6a32be63b8f665f7330a3e83","slug":"korea-crime-news-cm-vishnudeo-sai-said-on-bjp-leader-murder-case-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Korea BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला समेत तीन लोगों की हत्या मामले में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है।
मामले की जानकारी देते सीएम साय
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Korea BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत खनन को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हत्या मामले में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि मंगलवार की देर रेत खनन को लेकर दो भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ था, जो देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें गहरवार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं उनके दो रिश्तेदार (वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह ) जो गंभीर रूप से झुलसे हुए थे, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह घायल हैं। आरोपियों ने पहले एक कार को टक्कर मारकर उसमें आग लगा दी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर आग के हवाले
बताया जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी समूह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला और भड़क गया। देर रात एक पक्ष के लोग कार में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर के सामने पहुंचे। वहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मालवाहक टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी गई। इसके बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

मृतक लल्ला सिंह, वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह
- फोटो : Amar ujala digital
सात में से चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों की पहचान की है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनु त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने कहा- आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, विधि विज्ञान टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नौगई गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है।