सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Congress protests over rising gas cylinder prices while in Durg BJP is attacked over opium cultivation in Amb

अंबिकापुर : गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, वहीं दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर बीजेपी पर हमला

अमर उजाला नेटवर्क,अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले के समोदा गांव में फार्म हाउस के भीतर कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Congress protests over rising gas cylinder prices while in Durg BJP is attacked over opium cultivation in Amb
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मध्यपूर्व में तनाव की स्थिति बनने के बाद केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार होने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं पर भी लागू की गई है।

Trending Videos


कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने सिलेंडर की रिफिलिंग अवधि भी 16 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार चाहती तो टैक्स में कमी कर लोगों को राहत दे सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पुतला दहन के बाद मीडिया से बातचीत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका बोझ सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
0

दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर पर हमला 

Congress protests over rising gas cylinder prices while in Durg BJP is attacked over opium cultivation in Amb
कांग्रेस का भाजपा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग जिले के समोदा गांव में फार्म हाउस के भीतर कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत तिवारी और आलोक सिंह ने रविवार को अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इस मुद्दे को उठाया।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि समोदा गांव के एक फार्म हाउस में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती होने का खुलासा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार द्वारा करवाई जा रही थी, जो भाजपा किसान मोर्चा के दुर्ग जिले के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक बताए जाते हैं।

पाठक ने कहा कि प्रशासन की जानकारी या संरक्षण के बिना इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती संभव नहीं है। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जुआ, सट्टा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार बढ़ा है और इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कांग्रेसी नेता द्वितेंद्र मिश्रा ने इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं हेमंत तिवारी और आलोक सिंह ने कहा कि शहरों के बाहरी क्षेत्रों में संचालित कुछ कैफे और अन्य स्थान युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने के केंद्र बनते जा रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल के समय में प्रदेश में नारकोटिक्स से जुड़े कई मामले सामने आए हैं और नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार फैल रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed