सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Demand for regular flights from Surguja to Raipur-Ranchi-Varanasi intensifies by Congress

Ambikapur News: सरगुजा से रायपुर-रांची-वाराणसी के लिए नियमित फ्लाइट की मांग तेज, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले की मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर, रांची और वाराणसी के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट निदेशक को ज्ञापन सौंपा। 

Demand for regular flights from Surguja to Raipur-Ranchi-Varanasi intensifies by Congress
जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट निदेशक को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले से रायपुर, रांची और वाराणसी के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन शहरों के लिए जल्द से जल्द विमान सेवा शुरू कराने की आवश्यकता बताई।

Trending Videos


कांग्रेस महामंत्री आलोक सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट निदेशक से चर्चा करते हुए कहा कि ये तीनों शहर प्रशासनिक कार्यों, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। अंबिकापुर और सरगुजा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इन शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन फिलहाल यहां से इन गंतव्यों तक सीधी और तेज रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि रांची और वाराणसी के लिए भविष्य में भी सीधे रेल मार्ग की संभावनाएं कम दिखाई देती हैं, जबकि हवाई यात्रा के लिए दरिमा एयरपोर्ट पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। ऐसे में यदि नियमित उड़ान सेवा शुरू की जाती है तो सरगुजा संभाग के लोगों को काफी सहूलियत मिल सकती है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आलोक सिंह ने कहा कि आम लोगों को हवाई यात्रा से जोड़ने का वादा किया गया था और सरगुजा की जनता को उम्मीद है कि यह वादा केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे व्यवहारिक रूप दिया जाएगा।

एयरपोर्ट निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजकर इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। इस अवसर पर रजनीश सिंह, उत्तम राजवाड़े, नीतीश चौरसिया, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, जयपाल, रवि, उमाशंकर, नरेंद्र गुप्ता, नीलेश कश्यप, कुशल अग्रवाल, गौतम गुप्ता, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, अतुल यादव, अनमोल गोस्वामी, अभिनव काशी, लोलार सिंह, आयुष गुप्ता, सत्यम यादव, प्रियांशु जायसवाल और प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed