{"_id":"6996e3d8779a959d4e0f9715","slug":"married-nine-months-ago-body-found-hanging-from-a-noose-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-3968721-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : नौ माह पूर्व हुई शादी, फांसी के फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : नौ माह पूर्व हुई शादी, फांसी के फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां से एक दिल दहला देने वाली घटना चर्चा में है। यहां 9 माह पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने खबर है।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां से एक दिल दहला देने वाली घटना चर्चा में है। यहां 9 माह पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने खबर है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार बबिता की शादी करीब 9 माह पूर्व महगवां निवासी खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे और नवविवाहिता घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका शव फंदे से लटका मिलने की खबर सामने आ रही है। वही घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। वहीं खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत से आहत परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है। उनका कहना है कि बबिता की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।