सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman who had been cheating on her husband for two years conspired with her lover to have her husband murdered

हग-डे पर पति को मरवा डाला: दो साल से बीवी दे रही थी धोखा, गांव के युवक से थे अवैध संबंध, आशिक ने बांके से काटा

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दादरी पुलिस ने 72 घंटे में अज्ञात शव मामले का खुलासा किया। मृतक की पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। हथियार और मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अवैध संबंधों के कारण महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरा खुलासा-

Woman who had been cheating on her husband for two years conspired with her lover to have her husband murdered
अवैध संबंधों में पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली पुलिस ने कठहैरा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास मिले अज्ञात शव के मामले का मात्र 72 घंटे में सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी भी शामिल है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाका (आलाकत्ल), एक तमंचा, कारतूस का खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

Trending Videos

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को कठहैरा रोड शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पंपलेट वितरण और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये मृतक की पहचान गोविन्द रावल उर्फ भूरा निवासी गांव घोड़ी बछेड़ा दादरी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल चार टीमों का गठन किया और अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की।

गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी कोट नहर से गांव चक्रसेनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर देखे गए हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें नफीस घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके साथ रोहित रावल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाका, हथियार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल धर्मेन्द्र पुत्र और मृतक की पत्नी प्रीति देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह, प्रेमी के साथ रची कत्ल की साजिश
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी रोहित रावल ने बताया कि मृतक गोविन्द रावल उसके ही गांव का रहने वाला था। शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ मारपीट करता था। करीब दो वर्ष पूर्व रोहित और प्रीति के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। दोनों ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

हग-डे के दिन प्रेमी रोहित ने अपने साथियों के साथ साजिश को दिया अंजाम
12 फरवरी 2026 (वेलेंटाइन वीक के तहत इस दिन को हग-डे के रूप में मनाया जाता है) को रोहित, गोविन्द को घर से बहाने से बुलाकर अपने मित्र धर्मेन्द्र की मोटरसाइकिल से दादरी ले आया। पहले से तय साजिश के अनुसार रोहित ने अपने साथी नफीस को जीटी रोड स्थित चिटहैरा पेट्रोल पंप के पास शराब के ठेके पर चाकू लेकर बुलाया। वहां से शराब खरीदकर तीनों एक खाली प्लॉट में बैठकर शराब पीने लगे।

जब गोविन्द नशे में धुत हो गया। तब रोहित ने उसके हाथ पकड़ लिए और नफीस ने बाके से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने शव को प्लॉट की बाउंड्री के पास डाल दिया और फरार हो गए। बाद में 15 फरवरी को रोहित और धर्मेन्द्र पुनः घटनास्थल पर पहुंचे और शव को वहां से हटाकर कुछ दूरी पर छिपा दिया। जिससे पहचान और बरामदगी में देरी हो सके।

रोहित रावल के खिलाफ दर्ज है 10 आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रोहित रावल का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी नफीस के खिलाफ भी चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए पुलिस पहले से उन पर नजर रखे हुए थी। 

इस केस को सुलझाने में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने में भी मदद मिली। गठित चारों टीमों ने अलग-अलग पहलुओं पर तेजी से कार्य करते हुए साक्ष्य एकत्र किए, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed