{"_id":"68cea73efc97c295990fa85e","slug":"student-commits-suicide-after-a-dispute-over-mobile-phone-family-mourns-in-ambikapur-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में मोबाइल की लत ने मासूम जिंदगी को लील गई,मोबाइल को लेकर विवाद में छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में मोबाइल की लत ने मासूम जिंदगी को लील गई,मोबाइल को लेकर विवाद में छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला में 10वीं की छात्रा राधिका यादव ने मोबाइल न मिलने की नाराजगी में जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहलाने वाली घटना ने न केवल राधिका के परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया, बल्कि समाज में मोबाइल की बढ़ती लत और इसके खतरनाक परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos
आपकों बताते चलें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब मोबाइल की लत ने किसी किशोर की जिंदगी छीन ली हो। हाल के वर्षों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां मोबाइल न मिलने या उससे जुड़े विवाद ने किशोरों को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया। यह घटना समाज, अभिभावकों और नीति निर्माताओं के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत को नियंत्रित करने और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, राधिका का अपनी बड़ी बहन से मोबाइल को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। राधिका बार-बार मोबाइल की मांग कर रही थी, लेकिन सोनिया ने उसे मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया और फोन को छिपा दिया। मोबाइल न मिलने से गुस्से और हताशा में डूबी राधिका ने आवेश में आकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। घटना के समय राधिका के पिता काम पर गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो बेटी को तड़पता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वे राधिका को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने राधिका की जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर हालत के चलते वह जिंदगी की जंग हार गई।