{"_id":"69d73d3dd6f73527410534d8","slug":"youth-congress-unveils-chandrashekhar-azad-statue-ahead-of-cms-event-political-controversy-escalates-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4143517-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: अंबिकापुर में निर्धारित कार्यक्रम से पहले प्रतिमा अनावरण, महापौर ने की एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: अंबिकापुर में निर्धारित कार्यक्रम से पहले प्रतिमा अनावरण, महापौर ने की एफआईआर की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 11:43 AM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का निर्धारित कार्यक्रम से पहले अनावरण किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने अपने साथियों के साथ देर रात प्रतिमा का अनावरण कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले में महापौर मंजूषा भगत ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा रविवार देर रात करीब 12 बजे आकाशवाणी चौक पहुंचे और आधिकारिक कार्यक्रम से पहले ढंकी हुई प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़ा, अगरबत्ती जलाई, प्रतिमा से कवर हटाकर माल्यार्पण किया और नारेबाजी की।
विकल झा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल पर भव्य सजावट की गई, जबकि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल की अनदेखी की गई। उन्होंने नगर निगम पर शहीदों के सम्मान में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
गौरतलब है कि शहर के आकाशवाणी चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि रिंग रोड स्थित डीसी रोड चौक पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा लगाई गई है। दोनों प्रतिमाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होना प्रस्तावित था।
महापौर की शिकायत के बाद गरमाई सियासत
घटना के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। महापौर मंजूषा भगत ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए कहा कि प्रतिमा का आधिकारिक अनावरण शाम चार बजे निर्धारित है और तैयारियां सुबह से शुरू होनी थीं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सोमवार सुबह फिर से प्रतिमा को ढंक दिया। दोनों प्रतिमाएं कुछ दिन पहले ही स्थापित की गई थीं और उनका लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाना तय था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।