सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Police Crackdown on Cyber Fraud Network Two Mule Account Holders Arrested in Ambikapur

Ambikapur : साइबर ठगी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा पुलिस ने साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Police Crackdown on Cyber Fraud Network Two Mule Account Holders Arrested in Ambikapur
साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा पुलिस ने साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के बैंक खातों का उपयोग कथित रूप से ऑनलाइन ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देश पर म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की लगातार जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

Trending Videos


पहले मामले में रनपुरखुर्द निवासी 32 वर्षीय गुफरान जाहिद को गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके बैंक खाते के खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना सहित कई राज्यों से साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं। पूछताछ में आरोपी ने अपना बैंक खाता पांच हजार रुपये में दूसरे व्यक्ति को देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में 25 वर्षीय तजमुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके बैंक खाते के विरुद्ध उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। पूछताछ में उसने भी अपना बैंक खाता रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराने की बात कबूल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि म्यूल अकाउंट साइबर ठगों के लिए अवैध लेन-देन का माध्यम बनते हैं। ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed