सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Cyber Fraud Perpetrated Under Pretext of 5G SIM Update Gang Busted 6 Accused Arrested from Deoghar in Ambi

अंबिकापुर: 5जी सिम अपडेट का झांसा देकर साइबर ठगी, गिरोह का पर्दाफाश, देवघर से 6 आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:04 PM IST
Cyber Fraud Perpetrated Under Pretext of 5G SIM Update Gang Busted 6 Accused Arrested from Deoghar in Ambi
सरगुजा रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड के देवघर से छह अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 5जी सिम अपडेट और सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करते थे और बैंक खातों से रकम पार कर देते थे। मामले की शुरुआत जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी उमेश खुटे की शिकायत से हुई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसके मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने और 5जी सिम अपडेट प्रक्रिया के बाद उसके खाते से 5 लाख 53 हजार 900 रुपये निकाल लिए गए।

शिकायत के बाद सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश पर साइबर रेंज थाना ने जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में गठित टीम ने देवघर में दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, पासबुक, चेकबुक और 51 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह “पीएम आवास योजना”, “पीएम किसान योजना”, “आरटीओ चालान” और “परिवहन” जैसे नामों से एपीके फाइल भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस आरोपियों तक पहुंच जाता था। इसके बाद वे ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते थे।

आरोपी ई-सिम एक्टिवेट कर पीड़ितों के मोबाइल नंबर का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लेते थे और यूपीआई के जरिए रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर एटीएम से निकालते थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रोजाना देशभर में करीब 2500 लोगों को एपीके फाइल भेजते थे। पुलिस के मुताबिक इसी गिरोह ने पूर्व में कांसाबेल क्षेत्र में भी करीब 29 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। उस मामले में बैंक गार्ड समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार दास, पप्पू महरा, प्रयाग दास, राजकुमार मंडल, आर्यन कुमार और नित्यानंद शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर रेनू बाला गुप्ता के निवास पर पहुंचकर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

28 May 2026

10 रुपये के विवाद में मारे गए सब्जी विक्रेता के परिवार से मिले सीएम नायब सैनी, दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

28 May 2026

बकरीद की सच्ची खुशी उस वक्त हासिल हो सकती है, जब हमारा खालिक हमसे राजी हो: मोहम्मद हनीफ

सादाबाद के गांव तसींगा में प्राइमरी स्कूल की दीवार ढही, दो की मौत, एक घायल

28 May 2026

Video: आनंदी माता मंदिर के बाहर भंडारे में उमड़ी भीड़

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को जिलाधिकारी ने किया संबोधित

28 May 2026

Video: मंडी-पठानकोट एनएच पर धूल-मिट्टी का साम्राज्य, जनता बोली- समाधान नहीं हुआ तो रोजाना करेंगे चक्का जाम

28 May 2026
विज्ञापन

गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO

28 May 2026

VIDEO: फैमिली आईडी रैंकिंग न सुधरने पर बीडीओ का वेतन रुकेगा

28 May 2026

VIDEO: नंद उत्सव की धूम, श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की झांकियों ने बांधा समां

28 May 2026

VIDEO: रोडवेज बस के इंजन में उठा धुआं शीशे तोड़कर निकाले 20 यात्री

28 May 2026

VIDEO: लू से मूंग के झड़ रहे फूल, दानों पर भी संकट

28 May 2026

VIDEO: शहर के पेंशनरों की समस्या हल, ग्रामीणों के लिए चुनौती जारी

28 May 2026

VIDEO: प्रधानों के पुराने डोंगल से ही होंगे पंचायतों के कार्य, जिले की 690 ग्राम पंचायतों का करीब 12 करोड़ फंड बचा

28 May 2026

VIDEO: आगरा व्यापार मंडल बना मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन

28 May 2026

VIDEO: फ्लड लाइट में चमकी हॉकी, बंसल एस टैग और रॉयल एनफील्ड बने विजेता

28 May 2026

VIDEO: हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए बढ़ेंगी एसी बस, आगरा से दिल्ली रूट पर भी सफर होगा आसान

28 May 2026

VIDEO: तंत्र -मंत्र से नहीं ठीक होते हैं मानसिक रोग, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

28 May 2026

VIDEO: एसएन के डॉ. धर्मेंद्र कुमार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने

28 May 2026

VIDEO: शवों की नहीं करनी पड़ेगी चीरफाड़, एआई से खुलेंगे मौत के राज

28 May 2026

VIDEO: आगरा में भीषण गर्मी का कहर, नकसीर के मरीज दोगुने; डायरिया-फूड पॉयजनिंग से अस्पतालों में भीड़

28 May 2026

VIDEO: उल्टी-दस्त से बच्चों को बुरा हाल, वार्ड फुल

28 May 2026

VIDEO: रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज, 12 महीने में पूरा होगा कॉरिडोर

28 May 2026

कानपुर: बकरीद पर सड़काें पर सुरक्षा का रूट मार्च, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी चकेरी ने परखी व्यवस्था

28 May 2026

कानपुर: गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

28 May 2026

कानपुर: आवास विकास के सपनों का जाल,16 साल से अटकी योजना-4, नाम पर बिक रहे अवैध प्लॉट

28 May 2026

कल्याणपुर: फाइलों में दबे विकास के दावे, जर्जर हुआ लोधर का मिलन केंद्र, दो साल से ठूठ बना है हैंडपंप

28 May 2026

Kinnaur: देश के पहले मतदाता की पंचायत कल्पा में मतदान जारी

28 May 2026

मुगलसराय में आकर्षण का केंद्र बना 160 किलो का विशालकाय बकरा, VIDEO

28 May 2026

सोनबरसा में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed