{"_id":"6a17fe06c6b5485b8f08f5bb","slug":"video-160-kilogram-giant-goat-becomes-center-of-attraction-in-mughalsarai-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में आकर्षण का केंद्र बना 160 किलो का विशालकाय बकरा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय में आकर्षण का केंद्र बना 160 किलो का विशालकाय बकरा, VIDEO
बकरीद के त्योहार से पहले मुगलसराय में एक विशालकाय बकरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 5 से 6 फीट लंबे और 160 किलो से अधिक वजनी इस बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। उसके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की भीड़ दिनभर लगी रहती है।
बकरे के मालिक जैद अहमद ने बताया कि उन्होंने करीब 11 महीने पहले इस बकरे को खरीदा था। उस समय इसका वजन लगभग 100 किलो था, लेकिन विशेष देखभाल और संतुलित आहार की बदौलत अब इसका वजन 160 किलो से अधिक हो गया है।
उन्होंने बताया कि बकरे के पालन-पोषण पर हर महीने करीब पांच हजार रुपये खर्च हुए हैं और अब तक इसकी देखभाल में लगभग 55 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बकरे को नियमित रूप से हरी घास, चना, दाना और अन्य पौष्टिक आहार दिया जाता था। बेहतर देखभाल के लिए उसे एक मित्र के फार्म हाउस पर रखा गया था, जहां उसकी विशेष निगरानी की गई।
जैद अहमद के अनुसार, बकरे को सुरक्षित रूप से मुगलसराय लाने में रेलवे प्रशासन ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई रेलवे में टीटी हैं, जिनकी मदद से रेलवे कर्मचारियों ने बकरे को लाने में सहयोग किया।
बकरीद नजदीक आते ही यह विशालकाय बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्थानीय लोग इसे इलाके के सबसे बड़े बकरों में से एक बता रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसकी लंबाई और वजन देखकर हैरान हैं। फिलहाल मुगलसराय में यह बकरा कौतूहल, चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।