{"_id":"6a180002738b9c38140591d0","slug":"video-bulldozers-roll-along-banks-ganges-houses-demolished-construction-sewage-plant-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO
नगर निगम क्षेत्र के सूजाबाद-डोमरी इलाके में गंगा किनारे बन रहे सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट परियोजना को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्लांट निर्माण स्थल के आसपास बने कई अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा विरोध या आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।
बताया जा रहा है कि करीब 23 किलोमीटर लंबी सीवेज व्यवस्था को जोड़ने के लिए यह सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। परियोजना के लिए चयनित भूमि पर कुछ निर्माण मौजूद थे, जिन्हें हटाने के बाद अब जमीन को समतल कर आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।बुलडोजर से मकानों को गिराने के बाद मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। यह परियोजना गंगा में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और शहर की सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। प्लांट शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों की सीवेज समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।