{"_id":"6a17b14fccef12617609936f","slug":"video-video-namaja-atha-kara-maga-amana-cana-oura-khashahal-ka-thaaa-akathata-ka-satha-manaii-gaii-bkaratha-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ, अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ, अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद
अमेठी। जिले भर में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। शहर से ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने नमाज के बाद भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। पर्व पर सामाजिक समरसता की मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न वर्गों के लोगों ने जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
गौरीगंज की जामा मस्जिद समेत जिले की अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। मौलाना मुर्तुजा मिस्बाही ने खुतबे में कुर्बानी के महत्व और मानव सेवा की भावना पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद लोगों ने रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने जायस समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जगदीशपुर, वारिशगंज, कठौरा, रानीगंज, सिंदुरवा और देवकली समेत विभिन्न गांवों में भी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। प्रमुख स्थानों पर पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।