{"_id":"6a17ffb0f32149cad0065897","slug":"video-panchayat-work-will-be-carried-out-using-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रधानों के पुराने डोंगल से ही होंगे पंचायतों के कार्य, जिले की 690 ग्राम पंचायतों का करीब 12 करोड़ फंड बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रधानों के पुराने डोंगल से ही होंगे पंचायतों के कार्य, जिले की 690 ग्राम पंचायतों का करीब 12 करोड़ फंड बचा
आगरा। छह महीने के लिए प्रशासक बने प्रधानों का डोंगल पुराना वाला ही रहेगा। उसी से वह ग्राम पंचायतों के बचे करीब 12 करोड़ रुपये के फंड का खर्च सामान्य कार्यों में कर सकेंगे। नीतिगत कार्यों के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुमति लेंगे।
जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं। उनमें केंद्र वित्त (15वें वित्त) और राज्य वित्त (5वां वित्त) दोनों का मिलाकर कुल करीब 12.06 करोड़ खर्च करने से शेष बच गया है। इसमें 15वें वित्त का करीब 5.81 करोड़ रुपया शेष बचा है। इसमें आए टाइट फंड का खर्च पेयजल और स्वच्छता के लिए किया जाता है। वहीं अनटाइड फंड निर्माण और मानदेय आदि कार्यों में खर्च किया जाता है।
पांचवें वित्त में करीब 6.25 करोड़ का फंड बचा है, जो प्रतिमाह या हर दो माह पर आता है। इसका खर्च प्रधान ग्राम पंचायत के निवासियों के हित में किसी भी कार्य के लिए करते हैं। उसी डोंगल के सक्रिय रहने के कारण पंचायत में चल रहे सामान्य कार्यों को पूरा करा सकेंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह माह के लिए उन्हें ही प्रशासक बना दिया है। उनके पुराने डोंगल ही कार्य करेंगे। प्रधान चुनने के बाद उसे डोंगल दिया जाता है। हर प्रधान की डोंगल आईडी होती है। उसका प्रयोग ग्राम प्रधान ही कर सकता है। पंचायत के सारे भुगतान इन्हीं डोंगल के माध्यम से किए जाते हैं। इसी तरह पंचायत सचिव का भी एक डोंगल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।