{"_id":"6a17ffb8fc66cf062406a8c8","slug":"video-heat-wave-is-causing-the-mung-bean-flowers-to-fall-and-the-grains-are-also-in-danger-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लू से मूंग के झड़ रहे फूल, दानों पर भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लू से मूंग के झड़ रहे फूल, दानों पर भी संकट
आगरा। लू ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। मूंग की फसल के फूल-फली बनने से पहले ही सूख कर झड़ रहे हैं। जिन खेतों में फली बन गई है, उनमें दाने पूरा आकार नहीं ले पा रहे हैं। सिंचाई से भी राहत नहीं मिल रही है।
जिले में हर वर्ष मूंग का रकबा बढ़ रहा है। इस बार करीब 30 हजार हेक्टेयर में मूंग की खेती हुई है। इसमें सबसे बड़ा क्षेत्र एत्मादपुर और खंदौली ब्लाक का हैं। इनमें करीब 12 हजार हेक्टेयर में खेती है, शेष 18 अन्य सभी विकास खंडों में की गई है। सबसे ज्यादा रुचि आलू किसानों ने दिखाई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ़ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 37 डिग्री से ज्यादा का तापमान मूंग की फसल का प्रभावित करने लगता है। उसके पौधों में गर्मी का तनाव बढ़ जाता है। इससे पत्ते झुलसने लगते हैं। फूल सूखकर झड़ जाते हैं। फली जो बन जाती है उसी स्थित में समय से पहले पक जाती है। इससे दाना छोटा रह जाता है। किसान दिन में सिंचाई न करें। रात में ही सिंचाई करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।