{"_id":"68c955caf29f90bec60a1b34","slug":"video-of-woman-intimate-relationship-with-police-officer-made-now-allegations-of-blackmailing-in-ambikapur-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: पुलिस अधिकारी के साथ महिला के अंतरंग संबंधों का बन गया वीडियो, अब ब्लैकमेलिंग के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: पुलिस अधिकारी के साथ महिला के अंतरंग संबंधों का बन गया वीडियो, अब ब्लैकमेलिंग के आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन पर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन पर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मामले में सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर अंबिकापुर महिला थाना में एसडीओपी याकूब मेमन के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेतू केस डायरी रायपुर पुलिस को भेज दी गई है,आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी। वहीं इस मामले को लेकर एसडीओपी याकूब मेमन ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला पर भावनात्मक रूप से नजदीक आकर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos
महिला की शिकायत के अनुसार वह पूर्व में याकूब मेमन के रायपुर टिकरापारा स्थित किराए के मकान में रहती थी। आरोप है कि इसी दौरान याकूब मेमन ने महिला का दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया है कि वह याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि वह मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह बलरामपुर पुलिस के पास भी गई लेकिन यहां भी उसकी शिकायत पर एफ आईआरदर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद वह सरगुजा रेंज आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंची और फिर अंबिकापुर महिला थाना में शून्य पर अपराध दर्ज कर जांच हेतु रायपुर पुलिस के पास भेजा गया है।
वहीं एसडीओपी याकूब मेमन ने आईजी सरगुजा रेंज से शिकायत की है कि महिला अपने पति के बीमार रहने और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर फोन पर मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन तरीके से आर्थिक सहायता की। इसके बाद उक्त महिला ने उन्हें झांसे में लेकर भावनात्मक रूप से नजदीक आई। कुछ महीने पूर्व वह बलरामपुर आई थी और तीन दिन उनके मकान में भी रुकी और फिर जबरन संबंध बनाया। इसी दौरान महिला ने जानबूझकर अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया और फिर उन्हें ब्लैकमेलिंग करने लगी।
एसडीओपी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो कॉल के दौरान उनका अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लेकर महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए उनके शासकीय आवास में आकर रुपए लिए। अब तक वह ऑनलाइन व नकद मिलाकर कुल डेढ़ लाख रुपए ले चुकी है। इसके पश्चात महिला ने उनके मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही रही थी। जब उन्होंने मना कर दिया तो महिला ने उनकी पत्नी को वीडियो भेजने की धमकी दी और फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी थी।
आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि महिला की शिकायत पर एसडीओपी बलरामपुर याकूब मेमन के विरुद्ध अंबिकापुर महिला थाना में शून्य पर अपराध दर्ज किया है, जांच हेतू फाइल रायपुर पुलिस को भेजी गई है।