सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Application date for post-matric scholarship extended, now registration can be done till March 27

Raipur News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Application date for post-matric scholarship extended, now registration can be done till March 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
Trending Videos


जिले के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए निर्धारित पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in⁠/  पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई समयसीमा के अनुसार विद्यार्थियों के आवेदन के बाद संबंधित संस्थानों को 29 मार्च 2026 तक प्रस्ताव लॉक करना होगा, जबकि शासकीय संस्थाएं और जिला कार्यालय 30 मार्च 2026 तक सैंक्शन ऑर्डर लॉक करेंगे। इसके बाद भुगतान प्रस्ताव 31 मार्च 2026 तक राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा।

छात्रवृत्ति के लिए पात्रता शर्तों में आय सीमा भी तय की गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये तक निर्धारित है। इसके अलावा स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की परीक्षा का परिणाम जैसे दस्तावेज अनिवार्य होंगे।

इस वर्ष से कुछ नए प्रावधान भी लागू किए गए हैं। वर्ष 2025-26 से संस्थानों के लिए जियो-टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है। जिन संस्थानों द्वारा जियो-टैगिंग नहीं की जाएगी, वहां के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना भी जरूरी होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed