सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Applications for B.Ed-D.El.Ed admissions open in Chhattisgarh, exam to be held in June

B.Ed-D.El.Ed admissions 2026: छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जून में होगी परीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। सत्र 2026-27 के लिए बी.एड. और डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्री-बीएड और प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Applications for B.Ed-D.El.Ed admissions open in Chhattisgarh, exam to be held in June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। सत्र 2026-27 के लिए बी.एड. और डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्री-बीएड और प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Trending Videos


विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही 25 मार्च से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि तक रात 12 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 13 से 15 जून के बीच 100 रुपये शुल्क देकर संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा के अगले दिन 29 जून को मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे, जिन पर 3 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

प्रवेश परीक्षा का अनंतिम परिणाम 10 जुलाई 2026 को जारी किया जा सकता है। इसके बाद 10 से 12 जुलाई तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद 21 जुलाई 2026 को अंतिम मेरिट सूची जारी किए जाने की संभावना है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह आवेदन फॉर्म काउंसलिंग पंजीयन के लिए भी मान्य होगा, इसलिए अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से भरें। यह आवेदन पत्र काउंसलिंग पंजीयन हेतु भी मान्य होगा, अतः अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया (ऑनलाइन/ऑफलाइन) की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

दावा-आपत्ति केवल निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर ईमेल edu.pssou@gmail.com के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी एवं संभावित तिथियों में किसी भी परिवर्तन के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in एवं www.pssou.net/portal का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed