सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Temple Dispute Turns Violent Youth Intervening to Mediate Stabbed to Death Causing Sensation in the Area in Ba

Balod: मंदिर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीभाठ में बीती रात मंदिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के शीतला मंदिर को लेकर आयोजित एक बैठक के दौरान हुए विवाद में उप-सरपंच के भतीजे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। 
 

Temple Dispute Turns Violent Youth Intervening to Mediate Stabbed to Death Causing Sensation in the Area in Ba
मंदिर विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीभाठ में बीती रात मंदिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के शीतला मंदिर को लेकर आयोजित एक बैठक के दौरान हुए विवाद में उप-सरपंच के भतीजे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में बीती रात शीतला मंदिर के विषय को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी। चर्चा के दौरान ग्रामीणों और उप-सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद सोहन लाल साहू और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जब उप-सरपंच का भतीजा कुणाल देशमुख बीच-बचाव करने पहुंचा, तब आरोपी सोहन लाल ने उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहन लाल साहू समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और आरोपियों से पूछताछ जारी है वहीं मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है।

 

मंदिर विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मंदिर विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

मंदिर विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मंदिर विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed