सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Fake Story of Child Abduction Girl Fabricates Lie to Avoid Scolding; Truck Drivers Provide Her with Food in

बालोद: बच्चा चोरी की फर्जी कहानी, बच्ची ने डांट से बचने के लिए बोला ये झूठ, ट्रक वालों ने खिलाया खाना

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 2026-03-24 की रात एक बच्ची के गायब होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया था। परिजनों और गांव वालों ने बच्चा चोरी के शक में पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
 

Fake Story of Child Abduction Girl Fabricates Lie to Avoid Scolding; Truck Drivers Provide Her with Food in
बालोद में बच्चा चोरी का अफवाह
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 2026-03-24 की रात एक बच्ची के गायब होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया था। परिजनों और गांव वालों ने बच्चा चोरी के शक में पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

Trending Videos


पुलिस के मौके पर पहुंचने तक 10 साल की बच्ची घर लौट चुकी थी। उसने पूरे परिवार को खुद के चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी सुनाई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, नवरात्रि के पर्व पर बच्ची को चिकन खाने की लालसा हुई थी। वह कुछ ट्रक वालों के पास पहुंच गई और उनसे खाना मांगा। ट्रक वालों ने उसे चिकन खिलाया और फिर घर भेज दिया। घर में डांट पड़ने से बचने के लिए बच्ची ने यह झूठी कहानी गढ़ी थी। अब यह पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा चोरी की सूचना निकली फर्जी
राजहरा नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले ने बताया कि सूचना गंभीर थी। पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और लोगों से बातचीत की। आसपास के निगरानी कैमरे के दृश्य भी खंगाले गए, जिससे सच्चाई सामने आई। उन्होंने बताया कि मामला फर्जी निकला और कोई बच्चा चोरी नहीं हुई थी। लड़की थोड़ी मानसिक रूप से कमजोर जैसी है और उसने डांट से बचने को यह कहानी बनाई।

ट्रक वालों ने खुद को बताया बेकसूर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची चिकन खाने की जिद कर रही थी। कुछ ट्रक चालक लड़के चिकन बना रहे थे, जिनके पास वह पहुंच गई। ट्रक चालकों ने बताया कि वे बेकसूर हैं और बच्ची ने खुद जिद की थी। उनके पास बच्ची की तस्वीर भी है, जिसमें वह ट्रक के केबिन में बैठी है। पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और घबराने की बात नहीं होने की अपील की।

बालोद में बच्चा चोरी का अफवाह

बालोद में बच्चा चोरी का अफवाह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed