सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   One Dead in Horrific Road Accident Grandfather and Granddaughter Critically Injured Referred to Higher Center

बालोद : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, नाना-नातिन गंभीर, हायर सेंटर रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खुशियों को मातम में बदल दिया। च्वाइस सेंटर जा रहे स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

One Dead in Horrific Road Accident Grandfather and Granddaughter Critically Injured Referred to Higher Center
बालोद में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, नाना-नातिन गंभीर, हाइयर सेंटर रिफर
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खुशियों को मातम में बदल दिया। च्वाइस सेंटर जा रहे स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7वीं की छात्रा और उसके नाना की हालत बेहद नाजुक है। घटना बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है जब टेकापार निवासी बुधराम चेलक अपनी 13 वर्षीय नातिन सारिका और पड़ोसी कृष्णा राम के साथ पैसे निकालने च्वाइस सेंटर जा रहे थे।

Trending Videos


तभी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 37 वर्षीय कृष्णा राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मासूम सारिका और उसके नाना बुधराम के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। बालोद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्कूटी जब्त कर ली गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। आज सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद अस्पताल का मंजर भावुक कर देने वाला था। छात्रा की मां बदहवास होकर डॉक्टरों से बस यही गुहार लगा रही थी कि उसकी बेटी को बचा लो, क्योंकि उसकी वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। बता दें कि छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने नाना के घर रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, नाना-नातिन गंभीर, हाइयर सेंटर रिफर

बालोद में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, नाना-नातिन गंभीर, हाइयर सेंटर रिफर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed