सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress demonstrated against the government in Balod

Balod News: झलमला तिराहे पर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, कांग्रेस ने किया चक्काजाम; प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 29 Dec 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद में कांग्रेस ने झलमला तिराहे पर चक्काजाम कर किसानों के साथ अन्याय, धान खरीदी घोटाले, खनिज न्यास फंड के दुरुपयोग और पर्यावरण नुकसान को लेकर विरोध किया। इस दौरान घंटों हाईवे जाम रहा।

Congress demonstrated against the government in Balod
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर झलमला तिराहे में आज कांग्रेस पार्टी ने चक्काजाम किया। इस दौरान बालोद से दुर्ग, भिलाई, रायपुर और धमतरी की ओर जाने वाला हाईवे घंटों तक जाम रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों को अन्नदाता कहने के बजाय उन्हें चोर बता रहा है और उनके घरों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सरकार पर किसानों के साथ अन्याय, खनिज न्यास फंड के दुरुपयोग और पर्यावरण को लेकर लापरवाही जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि हम किसानों को अन्नदाता कहते हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें चोर बताकर घरों में छापेमारी कर रहा है। धान खरीदी में घोटाले हो रहे हैं और खनिज न्यास का पैसा गलत तरीके से खर्च किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पेड़ कटाई, पहाड़ों की खुदाई और खनन कार्यों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया।

नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि सरकार पूरे देश को अडानी के नाम कर रही है। अरावली जैसे पर्वतों को खुदाई के लिए सौंपा जा रहा है। पहले से लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है, जो जनता के साथ विश्वासघात है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि देशभर में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को अब जनता के गुस्से की आवाज सुननी होगी।

आईवायसी के अध्यक्ष बाला बोकड़े ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं और पर्यावरण के पक्ष में खड़ी है। सरकार को जनता के अधिकारों की अनदेखी बंद करनी चाहिए। प्रदर्शन के अंत में चेतावनी दी गई कि यदि किसानों के साथ नाइंसाफी और खनिज न्यास फंड के दुरुपयोग पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed