{"_id":"692dc8841470e3a00b012b87","slug":"congress-workers-protest-in-balod-regarding-ed-action-in-national-herald-case-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्रवाई का विरोध, बालोद में कांग्रेस ने किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्रवाई का विरोध, बालोद में कांग्रेस ने किया पुतला दहन
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। नेताओं ने इसे राजनीतिक दुरुपयोग बताया और कहा कि कांग्रेस एजेंसियों की दबावकारी कार्रवाइयों के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी।
बालोद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद में नेशनल हेराल्ड मामले में एजेंसी की मनमानी कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर के विरोध में पुतला दहन किया गया।
Trending Videos
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह एफआईआर मोदी सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का उदाहरण है, क्योंकि अप्रैल में चार्जशीट दाखिल किए जाने के छह महीने बाद दिल्ली पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया। इसे उन्होंने राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि आयकर विभाग, ईडी और दिल्ली पुलिस की राजनीतिक कार्रवाइयों के बावजूद कांग्रेस अपनी लड़ाई और लोकतंत्र की रक्षा जारी रखेगी। प्रदर्शन में जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, कमलेश श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, कसीमुद्दीन कुरैशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
