सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Truck and Hiva collide in Balod one dead

Balod Accident: बालोद में ट्रक और हाइवा में टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Nov 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीण सुबह से ही आक्रोशित हैं और उनके प्रदर्शन की सूचना भी मिली है। स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सुरक्षा उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है।

Truck and Hiva collide in Balod one dead
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मोखा में गुरुवार तड़के लगभग 2:30 बजे एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक और हाइवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

Trending Videos


टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक वेल्डिंग की दुकान में जा घुसे। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से ब्रेकर और स्टॉपर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुखद घटना के बाद ग्रामीण सुबह से ही आक्रोशित हैं और उनके प्रदर्शन की सूचना भी मिली है। स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सुरक्षा उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें जिले में तेज रफ्तार गाड़ियां यहां पर हादसे को आमंत्रण दे रही हैं रात के समय सबसे ज्यादा रेत की गाड़ियां लोगों को परेशान करती हैं, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी किसी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed