{"_id":"684d842e64bb7ed6c004748b","slug":"heartfelt-thanks-to-the-police-the-stolen-bicycle-was-found-in-a-few-hours-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए दिल से धन्यवाद: चोरी हुई साइकिल को चंद घंटों में खोज निकाला, मजदूर ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के लिए दिल से धन्यवाद: चोरी हुई साइकिल को चंद घंटों में खोज निकाला, मजदूर ने जताया आभार
Sat, 14 Jun 2025 08:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:00 PM IST
सार
पुलिस शब्द सुनते ही लोगों के मन में अनेक भावनाएं उत्पन्न होती हैं, कहीं डर तो कहीं भरोसा। लेकिन भाटापारा शहर थाना पुलिस की एक त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि पुलिस जनसेवा का दूसरा नाम है।
विज्ञापन
पुलिस का कार्यशैली की प्रशंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस शब्द सुनते ही लोगों के मन में अनेक भावनाएं उत्पन्न होती हैं, कहीं डर तो कहीं भरोसा। लेकिन भाटापारा शहर थाना पुलिस की एक त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि पुलिस जनसेवा का दूसरा नाम है। घटना भाटापारा के शंकर वार्ड की है, जहां एक नवनिर्माण भवन में चौकीदारी कर रहे एक मजदूर की साइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। साइकिल उस मजदूर के लिए न केवल आवागमन का साधन थी, बल्कि उसकी रोजी-रोटी से भी जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
साइकिल चोरी की शिकायत मिलते ही भाटापारा शहर थाना पुलिस हरकत में आ गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शहर में खोजबीन शुरू की और शाम होते-होते चोरी गई साइकिल को बरामद कर लिया। साइकिल वापस पाकर मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मजदूर ने पुलिस का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी साइकिल इतनी जल्दी वापस मिल जाएगी। इलाके के लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि जब पुलिस अपने कर्तव्य को संवेदनशीलता और तत्परता से निभाती है, तो आम जनता के दिलों में उनके लिए सम्मान और विश्वास और भी गहरा हो जाता है।
विज्ञापन